मुठभेड में पुलिसकर्मी के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी गोली। आरोपी के पैर में लगी गोली, एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल ।
कुरुक्षेत्र 3 मई। लाडवा के कारोबारी के घर पर फायरिंग करने के आरोपी को जिला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने शनिवार देर रात कारोबारी के घर पर गोली चलाने के आरोपी अर्जुन वासी कोसीकला जिला मथुरा यूपी को पैर में गोली मारकर काबू करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के आदेशानुसार अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम अपराधियों की तलाश में लाडवा एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लाडवा में हिनोरी रोड पर बदरपुर एरिया में एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर एक संदिग्ध युवक घुम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम हिनोरी रोड पर बदरपुर नहर के पास पहुंची और संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया लेकिन युवक ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने दोबारा चेतावनी देते हुए गोली ना चलाने के लिए कहा। आरोपी युवक ने पुलिस टीम की चेतावनी की परवाह ना करते हुए पुलिसकर्मी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। आरोपी द्बारा चलाई गई गोली पुलिस कर्मी की जैकेट में लगी।
जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवक के टांगों को निशाने बनाते हुए गोली चलाई जो एक गोली बदमाश की टांग में लगी। गोली लगने से घायल युवक को काबू कर लाडवा के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को एलएनजेपी अस्पताल रैफर कर दिया जहां पर आरोपी का ईलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान अर्जुन वासी कोसीकलां जिला मथुरा यूपी के रुप में हुई है।
गौरतलब है कि दिनांक 16 अप्रैल की रात को लाडवा के कारोबारी के घर पर मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात युवकों ने गोलियां चलाई थी। गोली चलाने वाले युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची और सीन आफ क्राईम टीम द्बारा मौका का निरीक्षण करवाया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन ने सीआईए 1 व 2 तथा सीआईए लाडवा की टीमों का गठन करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में थी।
