धर्मशाला व पूरे हरियाणा के महर्षि कश्यप मंदिर में हवन यज्ञ और दिनभर भंडारा का आयोजन करने का लिया फैसला
कुरुक्षेत्र: कश्यप धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आगामी 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती को लेकर एक समाज की बैठक हुई। इस बैठक में महर्षि कश्यप जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कश्यप कश्यप राजपूत सभा के प्रधान राजबीर कश्यप ने कहा कि आज समाज के गणमान्य लोगों की बैठक धर्मशाला में हुई है। और आगामी 24 मई को कश्यप राजपूत धर्मशाला में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर धर्मशाला में सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा और उसके बाद पूरा दिन भंडारा चलेगा। प्रधान राजबीर कश्यप ने कहा कि पूरे हरियाणा प्रदेश में जहां-जहां भी महर्षि कश्यप जी के मंदिर स्थापित किए गए हैं। वहां पर भी सुबह हवन यज्ञ किए जाएंगे। और उसके बाद पूरा दिन मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी व्यक्तियों से अपील की गई है कि 24 मई को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर अपने घर में 5 दीप जरूर जलाएं। और उस दिन महर्षि कश्यप जयंती खव अवसर पर अपने आसपास प्रसाद आदि जरूर वितरित करें। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप जयंती को लेकर पूरे कश्यप समाज में खुशी की लहर है। उसी कड़ी के पूरा कश्यप समाज महृषि कश्यप जयंती मनाई को छोटे से लेकर बड़े स्तर पर मनाने का काम करेगा।इस मौके पर कश्यप समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
