कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि जिले के किसानों के खातों में गेहूं खरीद के 999 करोड़ 83 लाख 86 हजार 335 रुपए 29 अप्रैल तक भेजे जा चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार उठान के 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद की जा रही है। अब तक जिले में 512629 एमटी गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 405427 एमटी गेहूं की लिफ्ट हो चुकी है। लिफ्ट के साथ-साथ किसानों के खातों में गेहूं खरीद का पैसा 999 करोड़ 83 लाख 86 हजार 335 रुपए भेजा जा रहा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि फूड सप्लाई एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 347720 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 268435 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 657 करोड़ 73 लाख, 5 हजार 260 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। हैफेड द्वारा 152916 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 126463 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 315 करोड़ 64 लाख 6 हजार 495 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं। इसी तरह हरियाणा वेयर हाउस 11993 एमटी गेहूं की खरीद की गई है, इसमें से 10529 एमटी गेहूं की लिफ्ट की जा चुकी है और 26 करोड़ 46 लाख 74 हजार 580 रुपए किसानों को भेजे जा चुके हैं।
