कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि 1 मई को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के सभागार में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों के रक्त से संबंधित निशुल्क जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिविल सचिवालय में बहुत अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। कार्य की अधिकता होने के कारण ज्यादातर अधिकारी व कर्मचारी अपने ब्लड से संबंधित टेस्ट समय पर नहीं करवा पाते। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि वो इस शिविर में हिस्सा लेकर ब्लड टेस्ट करवाएं।
