हरियाणा के हिसार में कैंप चौक स्थित चूड़ामणि अस्पताल के पार्टनर को धमकी भरा लेटर मिला है। 2 युवकों ने यह लेटर उनके घर में फेंका। धमकी भरे लेटर में पार्टनर सुनील को अस्पताल व शहर छोड़ने की धमकी दी है। घटना CCTV में कैद हो गई। आजाद नगर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

बाइक पर आए बदमाश
अस्पताल के पार्टनर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चुड़ामणि अस्पताल में बतौर पार्टनर काम करता है। उसका तोशाम रोड अखिल बॉक्सिंग एकेडमी हरि विहार के पीछे फार्म हाउस है। दो नकाबपोश युवक बाइक पर उसके फार्म हाउस के पास आए।

CCTV में फार्म हाउस के गेट पर खड़ा बदमाश
CCTV में फार्म हाउस के गेट पर खड़ा बदमाश

गालियां देते हुए फेंका लिफाफा
एक युवक बाइक से उतर कर उसके खेत के गेट पर आकर गेट की घंटी बजाकर गालियां देते हुए एक पीला लिफाफा फेंककर चला गया। इस लिफाफे में एक धमकी भरी चिट्ठी थी। शिकायतकर्ता सुनील पर पुलिस ने खत को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह लिखा चिट्ठी में
नकाबपोश ने चिट्ठी में जातिसूचक गालियां लिखी हैं और यह लिखा है कि “ओ सुनील कान खोलकर मेरी बात सुन ले चुड़ामणि हॉस्पिटल और ये अपना फार्म हाउस छोड़कर हिसार से भाग जा। यहां पर दिख ना जायो, इस चिट्ठी को वार्निग समझ लियो नहीं तो गोली मार देंगे”।

धमकी भरा लेटर।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *