छात्रा हर्षा मिस फेयरवेल, सिमरन मिस चार्मिंग तथा कोमल मिस पर्सनालिटी चुनी गई
कुरुक्षेत्र, 29 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम का शुभारम्भ कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद और संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा हर्षा मिस फेयरवेल, सिमरन मिस चार्मिंग तथा कोमल मिस पर्सनालिटी चुनी गई। कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने छात्राओं को शिक्षक के कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को भावी जीवन में अच्छी शिक्षिका बनने का आशीर्वाद दिया। जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने कालेज की द्वितीय वर्ष की छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा भावी शिक्षिक छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर कालेज की सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।

फोटो परिचय : कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *