कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा जिला में आयोजित 26 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली एचसीएस की परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में विभिन्न 6 सेक्टरों में बांटकर डयूटी मजिस्ट्रेट, डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य को नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है, जो परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट, डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वायड के साथ तालमेल बनाना सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेक्टर-1 में एसडीएम थानेसर अमन कुमार को डयूटी मजिस्ट्रेट और एक्सईएन मुनीष बब्बर, जिला रेडक्रॉस सचिव रमेश चौधरी, एएमई रोहित, एससीईओ हरजीत सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया है। सेक्टर-2 में एसडीएम पिहोवा अनिल दून को डयूटी मजिस्ट्रेट और एईई अंजू कौशिक, डीटीपी नवीन कुमार, एसडीओ धर्मवीर, बीडीपीओ अमित कुमार, एसडीएम साहिल कल्याण को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया है। इसी तरह सेक्टर-3 में केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया को डयूटी मजिस्ट्रेट और नगर परिषद ईओ राजेश कुमार, एसडीओ जितेंद्र मेहता, एसडीओ रविंद्र कुमार, एई जोगिंद्र सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सेक्टर-4 में एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता को नोडल अधिकारी और एएई राजेश वर्मा, एसडीओ नवीन कुमार, एई राजपाल, डीएसओ मनोज कुमार को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया गया है। सेक्टर-5 में जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र चौधरी को डयूटी मजिस्ट्रेट और एमई नवीन कुमार, एक्साइज एवं टेक्सेंन अधिकारी राजेश कुमार, सतीश कुमार, एएसईओ बलवान सिंह को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड नियुक्त किया है। इसी तरह सेक्टर-6 में शुगर मिल एमडी धीरज चहल को डयूटी मजिस्ट्रेट और एक्सईएन अरमान कुमार, एक्सईएन सुमित गर्ग, एक्सईएन सूरज सैनी, एसडीओ कमल कुमार, एक्सईएन रवि को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड  नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सहायक रजिस्ट्रार प्रदीप चौहान, एसडीओ रमेश कुमार सैनी, एसडीओ सुरेश कुमार, एसडीओ गौरव नागल को डिस्ट्रीब्यूटर कम फ्लाइंग स्क्वाड के लिए रिजर्व टीम के तौर पर नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *