कुरुक्षेत्र।  प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा स्मृति न्यास की बैठक रविवार को डॉ० चितरंजन दयाल सिंह कौशल की अध्यक्षता में न्यास कार्यालय में हुई। ये जानकारी देते हुए महासचिव सन्त कुमार ने बताया कि कार्यालय 85, आकाश नगर, कुरुक्षेत्र में न्यास के सदस्यों ने कार्यालय सहित प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा जी की पुस्तकों का भी अवलोकन किया, उनकी पुस्तकों को पुस्तकालय का रूप दिया गया है। इन पुस्तकों में दर्शन शास्त्र के साथ-साथ, आयुर्वेद, मनोविज्ञान, आध्यात्म सहित अनेक पुस्तकों का संग्रह किया गया है। सन्त कुमार ने बताया कि बैठक में प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा जी के दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई। न्यास के अंतर्गत शिक्षा और आध्यात्म के प्रचार-प्रसार का पुनीत कार्य किया जाएगा।
न्यास के प्रेस सचिव की जिम्मेदारी डॉ० राजेश वधवा को दी गई। इस बैठक में न्यास के संरक्षक, डॉ० रामेंद्र सिंह, उपप्रधान प्रेम नारायण शुक्ल, जय पाल मलिक, मुकेश मित्तल, डॉ० राधे श्याम, डॉ० मोहित गुप्ता, राजीव कुमार, विश्वनाथ और वैभव की उपस्थिति रही।
इस बैठक के दौरान आगामी बैठकों की रूपरेखा, भविष्य की योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *