अम्बाला, 08 अप्रैल
कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर के विद्युत सदन, द्वितीय फलोर, अग्रसेन चौक अम्बाला शहर में 9 अप्रैल 2026 को कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। डिवीजनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं सुनी जाएंगी जिनका उप मंडल अधिकारी कार्यालय से कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे उपभोक्ता जिनका वित्तीय विवाद 50 हजार रूपए तक हो केवल वही उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकता है।
ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली बिल/वित्तीय विवाद 50 हजार से अधिक हो या ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली सम्बन्धित केस किसी माननीय न्यायालय/ट्रिब्यूनल, अन्य फोरम में विचाराधीन है या जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है या बिजली चोरी सम्बन्धित शिकायतें जो धारा 126,127,135 से 140,142,143,146,152,161 इलैक्ट्री.एक्ट के अधीन हो, ऐसी कोई भी शिकायत इस बैठक में नहीं सुनी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *