सोनिका वधवा
कुरूक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा आयोजित की गई। सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से प्रारंभ हुई इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ठाकुर जी की पालकी को भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की पालिका को हाथों से खींचकर परिक्रमा की। भजन रसिकों द्वारा राधा और कृष्ण भाव के भजनों से सरोवर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सुनील वत्स, राजेंद्र चोपड़ा, पवन गुंबर द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। परिक्रमा के समापन पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर जीओ गीता के जिला प्रधान प्रिंसीपल डा. ऋषिपाल, श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान सुनील वत्स, गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा, गीता ज्ञान संस्थानम् के मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य एमके मौदगिल, नवीन भारद्वाज, धर्मपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र हम्बीरिया, दीपक आहुजा, तरूण धमीजा, डा. राजीव अत्री, नवीन भारद्वाज, कृष्ण लाल पुुंडरी सहित संस्थानम् में चलाए जा रहे गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने श्रद्धा भाव से परिक्रमा में भाग लिया।
—–
19 अप्रैल अक्षय तृतीया मनाई जाएगा धूमधाम से : राजेंद्र चोपड़ा
गीता ज्ञान संस्थानम् के व्यवस्थापक राजेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 19 अप्रैल रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम् स्थित श्री कृपा बिहारी जी के मंदिर में सांय 6 बजे से 8 बजे तक भजन संध्या आयोजित की जाएगी। कृपा बिहारी जी के चरण दर्शन होंगें। इस अवसर पर प्रमुख भजन रसिक ठाकुर जी का गुणगान करेंगें और इसके पश्चात भंडारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
