हनुमान जी सदैव अपने आराध्य के प्रति समर्पित रहे: कुलपति प्रो. धीमान
कुरुक्षेत्र।
 श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में श्री हनुमान जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात परिसर में सामूहिक रूप से उप कुलसचिव विकास शर्मा ने 101 बार राम नाम जाप करने के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. धीमान ने भगवान हनुमान के गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमें अटूट भक्ति, निस्वार्थ सेवा, अदम्य साहस, अनुशासन, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी ने सदैव अपने आराध्य के प्रति समर्पण और निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो हमें अपने जीवन में सकारात्मकता, धैर्य और आत्मबल विकसित करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर,आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. राजा सिंगला, प्रो. अमित कटारिया, उप कुलसचिव अतुल गोयल, सहायक कुलसचिव राम निवास, वित्त अधिकारी अशोक ग्रोवर, वरिष्ठ लेखा अधिकारी नरेश बावा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *