उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में तालाबों के कायाकल्प और संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित

करनाल,1 अप्रैल। उपायुक्त ने कहा कि तालाबों का संरक्षण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है । जिला में जिन भी तालाबों पर अवैध कब्जा है, उन्हें तुरंत प्रभाव से हटवाना सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त उत्तम सिंह बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला के तालाबों के कायाकल्प और संरक्षण से संबंधित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने तालाबों के संरक्षण व अतिक्रमण हटवाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने मुख्य सचिव को जिला में हुई प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा अब तक 110 तालाबों से कब्जा हटवाया जा चुका है। प्रशासन केवल कब्जा हटाने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इन मुक्त कराई गई जगहों पर लगभग 1200 पौधे भी लगाए गए हैं, ताकि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो और हरियाली विकसित हो सके।
बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर तालाब की भौगोलिक स्थिति और आवश्यकता के अनुसार एक अलग एक्शन प्लान तैयार किया जाए। तालाबों पर अतिक्रमण हटाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनके सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि वे जल संचयन के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल दिखें। उन्होंने निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाने और चल रहे कार्यों की प्रगति की मासिक रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करें।
बैठक में एसडीएम देवेंद्र शर्मा, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, डीडीपीओ कंचनलता, डीएफओ पवन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *