महिला कुश्ती टीम की जीत समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा
कुरुक्षेत्र, 20 मार्च।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कुश्ती टीम ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती (फ्री स्टाइल महिला) चैम्पियनशिप 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप (प्रथम स्थान) हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने खिलाड़ियों को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और समर्पण के बल पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विश्वविद्यालय खेलों के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाती रहेंगी।”
कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि, “कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कुश्ती टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 20 मार्च 2026 तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी 10 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष-8 स्थान प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ सभी खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स – 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। टीम ने कुल 8 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब ने द्वितीय स्थान तथा पारुल विश्वविद्यालय, वडोदरा (गुजरात) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 155 विश्वविद्यालयों के करीब 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर अत्यंत उच्च रहा। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *