देश विदेश के कोने-कोने से पहुंच रहे है श्रद्धालु, एसडीएम अनिल कुमार दून, डीएसपी निर्मल सिंह  व नगरपालिका सचिव अशोक कुमार ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण
पिहोवा, 17 मार्च।
   उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून ने कहा कि पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर 19 मार्च 2026 तक चलने वाले चार दिवसीय चैत्र चौदस मेले में देश विदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ करवाने के लिए पहुंच रहे है। अहम पहलू यह है कि 19 मार्च तक चलने वाले इस चैत्र चौदस मेले में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस मेले के दौरान सभी अधिकारी साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखेंगे।
एसडीएम अनिल कुमार दून इस चार दिवसीय चैत्र चौदस मेले के निरीक्षण करने उपरांत कर्मचारियों,अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले एसडीएम अनिल कुमार दून,नगरपालिका सचिव अशोक कुमार व डीएसपी निर्मल सिंह ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजार व सरस्वती तीर्थ स्थल और प्रेत पीपल विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को जांचा तथा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे।
नगरपालिका सचिव अशोक ने कहा कि प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र रात्रि समय में भी साफ सफाई 50 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी यात्रियों और तीर्थ पुरोहितो को अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पॉलिथीन,प्लास्टिक प्लेटो,गिलासों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके लिए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे में स्टिल या पत्तों से बने बर्तनों का प्रयोग करें ताकि गंदगी न फैले और आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार कोई परेशानी ना उठानी पड़े और मेले के सफल आयोजन में प्रशासन का सहयोग करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *