अम्बाला/चंडीगढ़, 13 मार्च –  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगिया मंडी में नए कमरों के निर्माण 50 लाख रुपए की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से जारी की है।
श्री विज द्वारा यह राशि जारी करने पर नगर परिषद अम्बाला सदर के उपाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद ललता प्रसाद, रंगिया मंडी स्कूल की प्रिंसिपल कविता जैन के अलावा स्कूल से संजीव कुमार, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार, भगवंत सिंह क्षेत्रवासियों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार जताया है।
रंगिया मंडी स्कूल में 12वीं तक कक्षा संचालित हो रही है और स्कूल में लगभग 400 विद्यार्थी पढ़ते हैं। विद्यार्थियों के बैठने के लिए कम स्थान होने की वजह से नए कमरों का निर्माण किया जाएगा जिसका सैकड़ों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

ऊर्जा मंत्री ने गत वर्ष रामबाग रोड व बीसी बाजार स्कूल की मरम्मत व कायाकल्प के लिए एक करोड़ रुपए किए थे जारी
गौरतलब है कि इससे पहले बीते वर्ष ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा रामबाग रोड और बीसी बाजार में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कायाकल्प व मरम्मत के लिए क्रमश: 50-50 लाख रुपए यानि कुल एक करोड़ रुपए जारी किए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *