करनाल, 12 मार्च।    एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में एसडीएम ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। करनाल मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में तीन, उपमंडल नीलोखेड़ी, घरौंडा व असंध में एक-एक शिकायत प्राप्त हुई। वहीं उपमंडल इंद्री में आयोजित समाधान शिविर में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार तथा डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में हर सोमवार व वीरवार को को प्रातः10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें, इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस प्रकार के समाधान शिविर से लोगों का प्रशासन में विश्वास बढ़ता है, इसलिए जल्द से जल्द समस्याओं का निवारण करके शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें।

समाधान शिविर में ये आई समस्याएं
समाधान शिविर में करनाल निवासी जोगिंद्र कुमार बिजली विभाग से संबंधित शिकायत, कर्म सिंह सेक्टर-37 व 43 ए से गुजर रहे बरसाती पानी के नाले से संबंधित व हिमांशु परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे। इसी प्रकार नीलोखेड़ी उपमंडल में गुरदीप सिंह बीपीएल कार्ड से संबंधित समस्या लेकर समाधान शिविर पहुंचे। घरौंडा उपमंडल में सुनील बिजली विभाग से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। असंध उपमंडल में आयोजित समाधान शिविर में गौरव परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *