लाडवा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में गांव लाठी धनौरा और जैनपुर जाटान के बीच एक सड़क दुर्घटना में कार चालक युवक और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई।

हादसे में कार में सवार एक 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात लगभग आठ बजे हुई। घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आर्यन (अग्निवीर) और उसकी चचेरी बहन कनिका के रूप में हुई, जबकि घायल अभि की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आर्यन अपनी चचेरी बहन और भतीजे के साथ कार में सवार होकर गांव से लाठी धनौरा की ओर जा रहा था।

लाठी धनौरा से जैनपुर जाटान जाते समय कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने आर्यन और कनिका को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभि को कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *