-दयालु-2 योजना के क्रियान्वयन को लेकर एडीसी योगेश कुमार मेहता ने ली जिला स्तरीय कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
करनाल, 11 मार्च। 
एडीसी योगेश कुमार मेहता ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कमेटी की बैठक ली। बैठक में योजना के तहत प्राप्त हुए आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में एडीसी योगेश कुमार मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समयबद्ध और नियमों के अनुसार निर्णय लिया जाए ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सके। इसमें सरकार द्वारा तय मापदंडों की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सरकार द्वारा शुरू की गई दयालु-2 एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना  है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा पशुओं (जैसे गाय, बैल, कुत्ता, नीलगाय, गधा, खच्चर आदि) के हमले या काटने के कारण मृत्यु, स्थाई दिव्यांगता या गंभीर रूप से घायल होने वाले व्यक्तियों के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी आपसी तालमेल से काम करें ताकि पात्र व्यक्तियों तक लाभ प्राथमिकता के आधार पर पहुंचे।
इस अवसर पर आरटीए विजय देशवाल, डीएसपी मीना कुमारी, एएमसी अशोक कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन अमन कंबोज, बीडीपीओ गुरु मलक सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और संबंधित आवेदक भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *