लोहारू। बीकानेर से दिल्ली को जाने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोहारू के वार्ड नंबर 12 सुभाष ढाणी के एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लोहारू के 32 वर्षीय अश्वनी पुत्र बंसी के रूप में हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले किया गया है।
जीआरपी लोहारू के इंचार्ज एएसआइ राजकुमार ने बताया कि उन्हें रेलवे स्टेशन मास्टर के मीमो से सूचना मिली थी कि सूरजगढ़ फाटक से कुछ आगे एक युवक रेल की चपेट में आकर पटरियों के बीच कटा पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक का शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत पड़ा हुआ था।
युवक के परिजन मौके पर पहुंच चुके थे। मृतक की पहचान उसके परिजनों ने अश्वनी के रूप में की है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजनों के हवाले किया गया है। पुलिस के अनुसार युवक ने रेलगाड़ी के सामने आकर सुसाइड किया है
