अंबाला शहर। अंबाला के महाबीर पार्क स्थित तालाब में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन छात्रा को होमगार्ड की सूझबूझ और बहादुरी ने मौत के मुंह से बाहर खींच लिया।

घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। अग्रसेन चौक पर होमगार्ड मांगेराम अपने साथी होमगार्ड कृष्ण और ट्रैफिक एसआइ रामपाल के साथ अग्रसेन चौक पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान मांगेराम की नजर पास स्थित महाबीर पार्क की ओर गई, जहां एक युवती अचानक तालाब में कूद गई। यह देखते ही मांगेराम ने एक पल भी देरी नहीं की और अपनी जान की परवाह किए बिना वर्दी सहित तालाब में छलांग लगा दी।

तालाब में पहुंचने पर पता चला कि युवती को तैरना नहीं आता और वह डूबने लगी थी। ऐसे में मांगेराम को उसे संभालते हुए बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। होमगार्ड मांगेराम ने बिना समय गंवाए वर्दी सहित तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
होमगार्ड कृष्ण ने पैंट उतारकर पकड़ाई, जिसके सहारे बाहर निकल पाई छात्रा और मांगेरामबाहर खड़े होमगार्ड कृष्ण ने भी सूझबूझ दिखाई। मांगेराम के कहने पर कृष्ण ने अपनी पैंट उतारकर तालाब में उनकी ओर फेंक दी और दूसरा सिरा खुद पकड़ लिया। मांगेराम ने एक हाथ से युवती को थामे रखा और दूसरे हाथ से पैंट पकड़कर धीरे-धीरे किनारे तक पहुंचे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *