अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल

करनाल, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक द्वारा घरौंडा व इंद्री के देवी मंदिर में विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ मानवता की सेवा और जीवन बचाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
शिविरों में सामाजिक सरोकार की अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जहाँ महिला प्रतिभागियों सहित अन्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अभियान के दौरान कुल 328 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,जिसमें इंद्री में आयोजित रक्तदान शिविर में 276 यूनिट व घरौंडा में आयोजित शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। घरौंडा में आयोजित शिविर में घरौंडा नगर पालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महिला दिवस पर इस तरह के आयोजनों से समाज में सेवा, समर्पण और निस्वार्थ भाव को बढ़ावा मिलता है।शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया कि रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि यह स्वयं रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।आज का यह आयोजन उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो समाज की आधारशिला हैं। रक्तदान के प्रति यह उत्साह दर्शाता है कि हमारी जनता मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *