अंबाला 7 मार्च-
हरियाणा प्रदेश की उप्पाध्यक्ष बन्तो कटारिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा  8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाओं को राष्ट्रीय, भाषाई, सांस्कृतिक, आर्थिक या राजनीतिक सीमाओं में उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता दी जाती है।
बन्तो कटारिया ने कहा नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।
बन्तो कटारिया ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितार्थ चलाई जाने वाली योजनाओं चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश व देश की महिलाएं सशक्त हो, उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व शिक्षा को ध्यान में रखते हुए लखपति दीदी जैसी योजनाओं पर धरातल पर लाया गया। महिलाओं को सशक्त करने एवं उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए संसद में एक तिहाई आरक्षण देकर महिलाओं की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना है।
बन्तो कटारिया ने कहा इस वर्ष का यह विषय सभी के लिए समान अधिकार, शक्ति और अवसर प्रदान करने तथा एक समावेशी भविष्य के लिए कार्य करने का आह्वान करता है जहां कोई भी पीछे न छूटे। इस दृष्टिकोण का मुख्य लक्ष्य अगली पीढ़ी यानि युवाओं, विशेष रूप से युवा महिलाओं और किशोरियों को स्थायी परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में सशक्त बनाना है।
बन्तो कटारिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व् हरियाणा के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार विभिन्न नीतियों, योजनाओं और विधायी उपायों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।
बन्तो कटारिया ने बताया मोदी सरकार की मुख्य कल्याणकारी योजनाएं  जैसे :-नारी शक्ति वंदन अधिनियम द्वारा संसद और विधानसभा में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण, पीएम उज्ज्वला 10.51 करोड़+ एलपीजी कनेक्शन धुएँ से मुक्ति और स्वच्छ रसोई महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, स्वच्छ भारत मिशन 12 करोड़ शोचालय का निर्माण कर महिलाओ की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना, पीएम मुद्रा योजना में 35 करोड़  महिला लाभार्थियों को कुल ऋण में बड़ी हिस्सेदारी महिलाओं की स्वरोजगार को बढ़ावा, पीएम मातृ वंदन योजना में 4 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पहली संतान पर रूपए5000 की आर्थिक सहायता, 4 करोड़ पक्के घरो की रजिस्ट्रियां महिलाओ के नाम पर करी गई जिससे उन्हें संपति का अधिकार प्राप्त हुआ साथ ही महिला ई-हाट में महिला उद्यमियों के उत्पादों को सीधे ऑनलाइन बाज़ार से जोड़ा गया
बन्तो कटारिया ने बताया हरियाणा बजट 2026-27 में हरियाणा की नायब सरकार ने महिलाओं के हित में कई राहत भरे प्रावधान किए गए हैं, महिलाओं को अपने नाम पर वाहन खरीदने पर टैक्स में 1 प्रतिशत की छूट,लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार किया गया है। अब ऐसी महिलाएं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *