साहा (अंबाला)। गांव दिनारपुर के बस अड्डे के पास गन्ने के खेत में मिले युवक अर्जुन के खून से लथपथ शव के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है।

सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ी एक कथित सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसमें कुछ युवक अर्जुन को गन्ने के खेत में घेरकर खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनमें से एक युवक उसके पेट व छाती पर लगातार चाकू से वार करता नजर आ रहा है।

फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि वारदात के दौरान एक युवक बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकलता है। पुलिस की ओर से अभी तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस अब आरोपितों के काफी करीब पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। थाना साहा पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाल रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *