गांव शाहपुर में ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी होगा स्थापित- अनिल विज
‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ पर 11.65 करोड रूपए आएगी लागत, सैकडों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे सृजित- विज
‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- विज
अम्बाला, 6 मार्च- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से अंबाला छावनी को नई सौगात मिलने जा रही है जिसके तहत ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ अंबाला छावनी के गांव शाहपुर में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ भी इसी गांव में स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
श्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी के गांव शाहपुर की 13 एकड 5 कनाल और 4 मरला भूमि पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना पर लगभग 11.65 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकडों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
श्री विज ने बताया कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को ओर अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री ने राज्य परिवहन की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बस टैªेकिंग सिस्टम और बस अडडों पर बसों के आवागमन की स्थिति की जानकारी डिजीटल रूप में दर्शाने के लिए डिजीटल बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हुए है, जिस पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *