-जिला करनाल सहित हरियाणा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास को नई गति देगा हरियाणा सरकार का बजट , बोले विधायक जगमोहन आनंद
-सभी वर्गों के लिए लाभकारी रहेगा बजट, अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के सपने को साकार करेगा बजट, जीडीपी बढ़ेगी
-2026-27 का बजट, वित्त वर्ष 2025-26 के बजट की तुलना में 10.28 प्रतिशत अधिक
-करनाल जिला को 50 करोड़ के मछली प्रसन्सकरण इकाई और 25 नए आयुष केंद्रों सहित विकास की अन्य परियोजनाओं की सौगात : विधायक जगमोहन आनंद
करनाल, 2 मार्च। विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹2,23,658.17 करोड़ का बजट पेश करने पर आभार जताया है और इसे हरियाणा के सभी वर्गों के कल्याण का मार्ग बताया है। बजट से इस वर्ष ग्रामीण विकास, खेल सुविधाओं मे विस्तार, गृह विभाग का सुदृढ़ीकरण, किसानों की समृद्धि,औधोगिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार, शिक्षा को बढ़ावा,खेल सुविधाओं मे इजाफा और गरीबो व जरूरतमंदो के कल्याण के साथ सभी क्षेत्रों मे उन्नति सुनिश्चित होगी।
विधायक ने कहा कि वित्त मंत्री की सराहनीय भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा के पटल पर दूसरी बार आकर्षक बजट पेश कर हरियाणा की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की घोषणा करते हुए प्रदेश मे 100 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने की बात कही है। उन्होंने करनाल जिला मे भी 25 आयुष औषधालय बनाने का बजट मे प्रावधान कर करनाल को सौगात दी है। सभी 23 जिलों अस्पतालों मे किफायती दर व गुणवत्ता को सुनिश्चित करते हुए फार्मेसी खोली जाएगी। 70 नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस व 167 बेसिक लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस की खरीद सुनिश्चित होगी। 14 वर्ष की लगभग 3 लाख किशोरियों को एचपीवी वेक्सीन सुनिश्चित की जाएगी।
विधायक ने हरियाणा बजट 2026-27 के मुख्य बिन्दुओ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए भी सरकार के प्रावधान काबिलेतारीफ है। मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए अलग बिजली वितरण कम्पनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन की घोषणा की है, जिससे 5084 कृषि फीडरो को जोड़ा जाएगा। करनाल सहित कुछ जिलों मे जैविक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को उपज बेचने के लिए मंडी मे उचित स्थान मिलेगा। यही नही मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करनाल मे लगभग 50 करोड़ की लागत से मछली प्रसंस्करण इकाई बनाने का भी बजट मे प्रावधान किया है। मधुमक्खी पालन, डेरी फार्मिंग और गन्ना व बागवानी क्षेत्र को बढ़ावे के लिए भी बजट मे आकर्षक प्रावधान सुनिश्चित किए गए है।
विधायक ने बताया कि करनाल मे बनने वाले नए विश्राम गृह के लिए भी बजट मे प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सड़को के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष फोकस रखा गया है।
ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भी मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग दो लाख 20 हजार घरों पर रुफटोप पैनल लगाने को बढ़ावा दिया जाएगा। पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों के लिए भी 35000 सोलर पंप लगाए जाएंगे। आमजन के लिए परिवहन को सुगम बनाने के लिए हर जिला मे इलेक्ट्रिकल बसों को बढ़ावा देने की योजना है।
करनाल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल… 
करनाल में 600 एकड़ भूमि पर एक नए ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के निर्माण हेतु वर्ष 2026-27 में ही सभी औपचारिक स्वीकृतियाँ प्राप्त करने का लक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी द्वारा निर्धारित किया गया है।
यह निर्णय न केवल करनाल बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक और व्यापारिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। हवाई अड्डे के निर्माण से निवेश, रोजगार और कनेक्टिविटी के नए द्वार खुलेंगे, जिससे करनाल प्रदेश के विकास मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने करनाल के समग्र विकास के लिए यह दूरदर्शी पहल की।
करनाल के विकास के लिए हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
