कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कार्यरत क्लर्क सुमन देवी के सेवानिवृत्त होने पर विश्वविद्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके दीर्घ एवं समर्पित सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि सुमन देवी ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की मजबूती केवल नीतियों से नहीं, बल्कि कर्मठ कर्मचारियों की प्रतिबद्धता से होती है। सुमन देवी का योगदान विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था में हमेशा स्मरणीय रहेगा। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सुमन देवी ने वर्षों तक अनुशासन और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए कार्यालयीन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। उनका शांत स्वभाव और कार्य के प्रति समर्पण अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा है। समारोह के दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, आरएंडआई की निदेशक प्रो. दीप्ति पराशर, प्रो. कृष्ण कुमार,फाइनेंस ऑफिसर अशोक ग्रोवर,  उप कुलसचिव विकास शर्मा, सहायक कुलसचिव रामनिवास, क्लर्क सुमन के पति प्रवेश कुमार, नरेश कुमार, विनोद कुमार राणा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *