रीना चावरिया ने बाल्मीकि समाज से अपनी प्रबल दावेदारी पेश कर टिकट देने की मांग की।
: रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के लिए इस बार बाल्मीकि समाज से प्रत्याशी को टिकट देने की मांग उठी है। स्वयं को बाल्मीकि समाज से प्रबल दावेदार बताते हुए रीना चावरिया ने ताल ठोक दी है। रीना चावरिया ने स्वयं को बीजेपी से प्रबल दावेदार व पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता के रूप में प्रोजेक्ट किया है। रीना चावरिया ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी में जुड़े हुए करीब 15 साल हो गए तथा वे तथा उनके परिवार के लोग अहीर वाल के कद्दावर नेता केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के सिपाही रहे हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर पहला अधिकार उन्हीं का बनता है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने उन्हें टिकट देकर उतारा हम उनसे कंधे से कंधा मिलाकर सभी समस्याओं का निवारण करेंगे। जिसमें सर्वप्रथम नगर परिषद के लिए नए भवन का निर्माण कराने, प्रॉपर्टी आईडी फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगी। रीना चावरिया के पति अशोक कुमार चावरिया ने बताया कि हर बार विधानसभा का चुनाव हो या चेयरमैन का रिजर्व सीट होने के बाद भी टिकट कभी भी बाल्मीकि समाज के प्रत्याशी को नहीं मिली है। डीएससी समाज मुख्यमंत्री नायब सैनी की देन है इसके लिए वे सीएम का आभार जताते हैं इस बार बाल्मीकि समाज से ही किसी उम्मीदवार को टिकट मिलनी चाहिए। वहीं रीना चावरिया के भतीजे विकास कुमार ने बताया कि वे भाजपा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष है। शक्ति केंद्रों एवं बूथ पर उन्होंने कई बार अपनी जिम्मेदारी निभाई है। जहां जिस बूथ पर कांग्रेस का गढ़ माना जाता वहां से बीजेपी को वोट दिलवाने का काम किया। आगे भी पार्टी के समर्थित सिपाही की तरह काम करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *