करनाल, 25 फरवरी। विधायक जगमोहन आनंद ने बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके कुशल और दृढ़ नेतृत्व में प्रदेश में व्यवस्था और लोकतांत्रिक मर्यादाएं मजबूत बनी हुई हैं। गत दिवस विधानसभा परिसर में कांग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन उनकी राजनीतिक हताशा को दर्शाता है। यदि किसी ने उन्हें धरातल पर लगाने का कार्य किया है, तो वह आपके सक्षम नेतृत्व का ही प्रमाण है। प्रदेश की जनता आपके साथ है और विकास की इस यात्रा में आपके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरे हरियाणा में घूमकर युवाओं, किसानों, महिला सम्मेलनों और उधमियों के बीच में जाकर 1596 सुझाव एकत्रित किए और 706 सुझावों को बजट सत्र में शामिल किया, यह सोच दिखती है कि ये बजट हरियाणा की जनता को समर्पित बजट है। उन्होंने कहा कि मैं इस सदन में केवल आंकड़े रखने के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के बदलते आत्मविश्वास, उसकी प्रगति और उसके उज्ज्वल भविष्य की आवाज़ बनकर खड़ा हूँ। वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा प्रदेश की बागडोर संभाली, तभी से हमारी सरकार ने स्पष्ट नीयत, पारदर्शी नीति और ईमानदार कार्य संस्कृति को अपनी पहचान बनाया। सुशासन, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास की मजबूत नींव रखी गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के दृढ़, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश ने न केवल नई दिशा प्राप्त की है, बल्कि विकास को नई गति और व्यापकता भी मिली है। यह यात्रा निरंतर प्रगति, विश्वास और जनसेवा के संकल्प की प्रतीक है। हरियाणा देश के कुल भू-भाग का केवल 1.34 प्रतिशत है और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत है लेकिन राष्ट्रीय जीडीपी में 3.8प्रतिशत का अहम योगदान देता है। यह बताता है कि जब नेतृत्व मजबूत हो, नीति स्पष्ट हो और प्रशासन ईमानदार हो तो परिणाम असाधारण होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाया है। भाजपा सरकार ने बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को 3,200 प्रतिमाह पेंशन, ‘दीन दयाल उपाध्याय परिवार सुरक्षा योजना’ के तहत 5 लाख तक सहायता दी है। हमारी सरकार जनता की सरकार है। सरकार घोषणा नहीं करती, सीधे खाते में राशि पहुँचाती है। यही सुशासन है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि हरियाणा की बेटी का सम्मान सर्वोपरि है। ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, 33 महिला पुलिस थाने, ‘लखपति दीदी’ से लाखों महिलाएँ आत्मनिर्भर हुई है। आज हरियाणा की बेटी सुरक्षित भी है और सशक्त भी है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए 9,243 करोड़ फसल बीमा क्लेम, 7,235 करोड़ पीएम किसान सम्मान निधि, गन्ना मूल्य 415 प्रति क्विंटल की सौगात दी है । फसल अवशेष जलाने में 52 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट संकल्प है कि किसान का पसीना कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.18 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, ‘सुपर 100’ से आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल कॉलेजों में शानदार चयन, कौशल विकास और विदेशी रोजगार अवसर दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को केवल नौकरी नहीं, दिशा और आत्मविश्वास दिया है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था सजा दर 74 प्रतिशत से अधिक, 426 आपराधिक गिरोहों का भंडाफोड़, पुलिस आधुनिकीकरण हेतु 300 करोड़, हरियाणा में अपराधी कानून से डरता है। प्रदेश सरकार द्वारा 6,000 किमी से अधिक सडक़ों का कार्य,11,607 करोड़ का ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर, 2.75 लाख करोड़ का निर्यात, व्यापार करने में आसानी 99.50 प्रतिशत स्कोर के चलते हरियाणा आज निवेशकों का भरोसेमंद राज्य बना है और यह मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 6,019 गाँवों में 24 घंटे बिजली, 55,000 से अधिक घरों में सोलर पैनल, हरियाणा ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। यह केवल उपलब्धियों की सूची नहीं है। यह मजबूत नेतृत्व, पारदर्शी शासन और जनता के विश्वास की कहानी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा को केवल प्रशासनिक रूप से नहीं, बल्कि नैतिक और विकासात्मक रूप से भी सशक्त किया है।
उन्होंने सदन का आह्वान किया कि हम सब मिलकर राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठें और हरियाणा को वर्ष 2047 से पहले ही विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व ईमानदार, नीति पारदर्शी और जनता का विश्वास साथ हो, तो हरियाणा केवल आगे नहीं बढ़ेगा, बल्कि इतिहास रचता है।
अपनी बात एक शेर के साथ समाप्त की —

कदम निरंतर चलते जिनके, श्रम जिनका अविराम है
नायब उनका नाम है — नायब उनका काम है।
कई चेहरे (कांग्रेस) नायब की हार देखने को तैयार बैठे थे,
और नायब मुस्कराकर उनकी उम्मीदों का जनाजा निकाल आए।
थककर न बैठना नायब जी, अभी आपकी परवाज़ बाकी है,
अभी तो हरियाणा फतेह की है, आगे पंजाब बाकी है — आगे पंजाब बाकी है।