करनाल, 23 फरवरी।  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) उत्तम सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव 2026 के संबंध में हरियाणा राज्य निर्वाचन नियमावली 1994 के नियम 15 ए एवं राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में मतदाता सूची तैयार करने के लिए खंडवाईज जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किये गए है।
जारी आदेशों के अनुसार मुनक खंड के लिए अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मुनक को सहायक जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि घरौंडा खंड के लिए एसडीएम घरौंडा को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी घरौंडा को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इंद्री खंड के लिए एसडीएम इंद्री को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इंद्री को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि करनाल खंड के लिए एसडीएम करनाल को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी करनाल को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से असंध खंड के लिए एसडीएम असंध को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी असंध को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि नीलोखेड़ी खंड के लिए प्रबंध निदेशक शुगर मिल करनाल को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नीलोखेड़ी को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि चिढ़ाव खंड के लिए नगराधीश करनाल को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी चिढ़ाव को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से निसिंग खंड के लिए आयुक्त उप आबकारी एवं कराधान करनाल को जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी निसिंग को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है तथा कुंजपुरा खंड के लिए महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज करनाल को जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कुंजपुरा को सहायक जिला निवार्चक अधिकारी(पंचायत) नियुक्त किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में नियुक्त किये गए सभी जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा, पंचकुला की हिदायत अनुसार मतदाता सूची तैयार करवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त अधिसूचना में दी गई समस्त हिदायतों को दृढ़ता से पालना सुनिश्चित की जाए। संबंधित खंड कार्यालय का स्टाफ मतदाता सूची तैयार करवाने में जिला निर्वाचक अधिकारी(पंचायत) को पूर्ण सहयोग करेंगे। इसके अतिरिक्त यदि स्टाफ की आवश्यकता है तो जिला निर्वाचक अधिकारी अपने स्तर पर स्टाफ नियुक्त करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *