-श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कॉलेज काउंसलिंग मीटिंग आयोजित

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में कॉलेज काउंसलिंग मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत विश्वविद्यालय में हाल ही में नियुक्त हुए सभी नव चयनित सहायक प्रोफेसरों के परिचय सत्र से हुई,जिसमें शिक्षकों ने अपने शैक्षणिक अनुभव की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर चिकित्सा सेवाएं और रिसर्च-ओरिएंटेड एकेडमिक कल्चर को मजबूत करना है। अध्यापन के साथ-साथ क्लिनिकल एक्सपोजर और रिसर्च गतिविधियों पर विशेष फोकस किया जाए, ताकि विद्यार्थी अकादमिक रूप से सक्षम होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल और इनोवेटिव सोच से भी जुड़ सकें।  बैठक में कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. रणधीर सिंह, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता तथा आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

वेबसाइट विश्वविद्यालय की डिजिटल आइडेंटिटी
कुलपति ने विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वेबसाइट किसी भी यूनिवर्सिटी की डिजिटल आइडेंटिटी होती है। कहा कि वेबसाइट को स्टूडेंट-फ्रेंडली, इंफॉर्मेशन-रिच और यूजर-फोकस्ड बनाया जाना चाहिए, ताकि स्टूडेंट्स और रिसर्च स्कॉलर्स समेत सभी को आवश्यक जानकारियां एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकें। कुलपति ने यह भी कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से अकादमिक गतिविधियों, अनुसंधान कार्य, उपलब्धियों और प्रशासनिक सूचनाओं का नियमित अपडेट होना आवश्यक है। इस अवसर पर उप कुलसचिव विकास शर्मा ने वेबसाइट में किए जा रहे विभिन्न बदलावों और तकनीकी सुधारों की जानकारी दी तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध रूप से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने को कहा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *