। LLB के स्टूडेंट ने पेचकस मारकर की थी हत्या। गहने चुराकर वार्ड बॉय संग फरार हुआ था आरोपी। बास बटोड़ी में 28 जनवरी को हुई थी 60 वर्षीय पूर्व सैनिक महाराज की हत्या।
एंकर :: रेवाड़ी जिले के गांव बास बिटौड़ी में गांव के ही एलएलबी के छात्र से पेचकस से हमला कर रिटायर्ड फौजी 60 वर्षीय महाराज की हत्या की थी। 28 जनवरी को हत्या के बाद आरोपी रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल के वार्ड बॉय के साथ घर से नकदी और कैश चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस को तीन फरवरी को घटना का पता चला था। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने गुरूवार को प्रेसवार्ता के दौरान यह खुलासा किया।
गांव बास बिटौड़ी के महाराज गांव में अकेला रहता था। आपसी विवाद के चलते पत्नी बेटे के साथ दूसरे गांव में रह रही थी। गांव के एलएलबी के छात्र विशाल का अक्सर उसके घर आना जाना था। 28 जनवरी की शाम विशाल ने महाराज के कहने पर उसे शराब लाकर दी थी। जिसके बाद वह अपने घर गया और फिर पेचकस लेकर आया। जिससे महाराज पर हमले किए। इसके बाद गांव खालेटा के अपने साथी वार्ड बॉय साहिल को बुलाया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
महाराज पर पेचकस से हमले करने के बाद विशाल ने उसके घर से 55 ग्राम सोने और एक किलो चांदी के गहने व करीब 35 हजार की नकदी चोरी। इसके बाद गांव खालेटा के अपने साथी वार्ड बॉय साहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया। प्रभारी सुमेर सिंह की अगुआई में सीआईए वन रेवाड़ी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
