कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेश के द्वितीय चरण के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि फुल टाइम पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेश वैध नेट/गेट/जीपैट के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन विषयों में यूजीसी द्वारा नेट आयोजित नहीं किया जाता है, जैसे फार्मेसी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट आदि, उनमें प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। पार्ट टाइम पीएच.डी. कार्यक्रम में प्रवेश भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी 2026 से 02 मार्च 2026 तक किए जा सकते हैं। 03 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 तक 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पीएच.डी. प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एचबीआई-पीएचडी-2-2025 विवरणिका में देखी जा सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *