डीएलएसए ने नशा मुक्त हरियाणा मिशन, डिजिटल दुनिया का प्रबंधन और राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लगाए शिविर
कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी।
 जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में तथा डीएलएसए की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार पुलिस विभाग के सहयोग से नशा मुक्त हरियाणा मिशन के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पैनल अधिवक्ता अमित सहरावत द्वारा पुलिस विभाग की टीम के साथ मिलकर गांव मथाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा नशा रोकथाम के उपायों एवं एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र द्वारा डिजिटल दुनिया का प्रबंधन साझा करने से पहले सोचें विषय पर प्रसार एवं डिजिटल लत के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि किसी भी समाचार, संदेश या वीडियो को आगे साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य समाज में डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोग साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी और भ्रामक सूचनाओं के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि जागरूक नागरिक ही सुरक्षित डिजिटल समाज का निर्माण कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह अभियान निरंतर जारी है और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत किया जा रहा है।
इसके अलावा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायालय कुरुक्षेत्र में हेल्प डेस्क लगाया गया। इस हेल्प डेस्क पर पीएलवी पूनम द्वारा आम जनता को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इसके लाभ बताए गए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *