नारायणगढ़, 17 फरवरी।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणगढ़ में हरियाणा सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान में प्राचार्य रोहित कुमार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय उमंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम  प्राचार्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर एवं विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन कविता, रंगोली बनाना, वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई और  प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने  एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों को दिखाकर अपनी कला को प्रदर्शित किया।वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अमनदीप व जतिन और द्वितीय स्थान गुरप्रीत व  केवट राज भाटिया तथा तृतीय स्थान पर अभय रहे।कविता पाठ प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वरचित भावपूर्ण कविताओं से सभी का मन जीत लिया जिसमे प्रथम स्थान अंकिता,द्वितीय स्थान रीतिकेश और तृतीय स्थान मनप्रीत ने प्राप्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *