करनाल, 13 फरवरी।  पंजाब नेशनल बैंक, करनाल सर्किल द्वारा 21 जनवरी 2026 को “PNB ताल तरंग” सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन *पंचायत भवन, एनडीआरआई गेट के समीप, करनाल* में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल प्रमुख श्री त्रिमूर्ति शिव पांडे के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सुप्रसिद्ध संगीत विद्वान डॉ. कृष्ण अरोड़ा, विभागाध्यक्ष—संगीत, गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरक संबोधन से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कर्मचारियों ने समूह नृत्य, समूह गीत, स्किट, तथा शास्त्रीय वाद्य, मोनो एक्टिंग, सुगम गायन (एकल/युगल), शास्त्रीय गायन एवं नृत्य जैसी एकल विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन प्रदान किया।
समारोह के समापन अवसर पर *PNB खेल उत्सव एवं PNB ताल तरंग* के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। ताल तरंग के विजेता प्रतिभागियों को आगामी अंचल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयनित किया गया।
मंच का प्रभावी संचालन श्रीमती दीपिका एवं श्रीमति रेणु देवी द्वारा किया गया। इस सफल आयोजन में बैंक के अधिकारियों — सर्वश्री प्रदीप मुंडेजा, अतुल कौशिक, आर के मलिक, रवि वर्मा  का उल्लेखनीय सहयोग रहा।  इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती संगीता ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *