गांवों का सर्वांगीण विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देना ही हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य:योगेन्द्र राणा
असंध/
 करनाल, 12 फरवरी। विधायक योगेन्द्र राणा ने आज क्षेत्र के विकास रथ को आगे बढ़ाते हुए ग्राम बीड माजरा और जुण्डला में कुल 80 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत उद्घाटन व शिलान्यास किया।
उन्होंने ग्राम बीड माजरा में 20 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए भव्य बैंकेट हॉल का लोकार्पण किया। इस हॉल के बनने से ग्रामीणों को अब निजी कार्यक्रमों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित गांव की फिरनी की सुरक्षा दीवार का भी उद्घाटन किया,जिससे गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसके बाद विधायक ने जुण्डला में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बस अड्डे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जुण्डला क्षेत्र के लोगों और यात्रियों की यह पुरानी मांग थी। इस बस अड्डे के निर्माण से यात्रियों को बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और परिवहन व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक योगेन्द्र राणा ने विशेष रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का हर कोना विकास की रोशनी से जगमगा रहा है।
इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल  का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग और उनके आशीर्वाद से क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पँवार का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जा रही है। विधायक राणा ने कहा हमारा लक्ष्य केवल सडक़ें बनाना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है जिसके लिए 80 लाख के ये कार्य क्षेत्र की जनता को समर्पित हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, राहुल बीड माजरा ,जुंडला के सरपंच प्रतिनिधि सतीश कुमार, जुंडला मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सतपाल जैन, चिड़ाव ब्लॉक समिति चेयरमैन सतीश दादूपुर, सुरेन्द्र जानी सहित पार्टी कार्यकर्ता और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *