आमजन की समस्याओं का समय पर निपटान करें अधिकारी, प्रॉपर्टी आई.डी. आपत्ति को निश्चित समय में दुरूस्त करने के दिए निर्देश।
करनाल 11 फरवरी,
        महापौर रेनू बाला गुप्ता ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई कर आमजन की और समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया। इस दौरान कुछ शिकायतों के निपटान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते कहा कि हर समस्या का समाधान तत्परता से किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मेयर ने जन सुनवाई में एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारी को बुलाकर उनकी समस्याओं का निवारण करवाया। उन्होंने शहरवासियों से अपील कर कहा कि वे कार्यालय में आते समय अपनी शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं और अपना मोबाइल नम्बर भी अवश्य लिखें, ताकि कार्य होने पर उनसे फीडबैक भी ली जा सके।
उन्होंने निगम इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सडक़ों के गढ्ढïे भरने, सीवरेज चौक, बरसाती पानी पाईप लाईन, जलापूर्ति व स्ट्रीट लाईट को लेकर की गई शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। प्रॉपर्टी आई.डी. में डाटा दुरूस्त करने का कार्य भी शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी आपत्ति आर.टी.एस. से बाहर नहीं जानी चाहिए, निश्चित समयावधि में ही आपत्ति को दुरूस्त किया जाए।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील करते कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए वह नगर निगम का सहयोग करते रहें। नागरिक घर पर ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करें और उसे अलग-अलग ही कूड़ा एकत्रीकरण वाहन में डालें। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्थान पर कूड़ा-कचरा दिखाई दें, तो वह उसकी शिकायत स्वच्छता एप तथा ई-समाधान पोर्टल पर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जलापूर्ति से सम्बंधी शिकायत के लिए टोल फ्री नम्बर 14420 पर कॉल पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। स्ट्रीट लाईट खराब होने पर 0184-2200600 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इन शिकायतों का निश्चित समय अवधि में समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *