-मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी ने ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच बहलोलपुर अनुज कुमार और बकाली निवासी परमिंद्र सिंह को भाजपा में करवाया ज्वाइन
लाडवा, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लाडवा विधानसभा के गांवों व शहरों में करवाए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए रोजाना दूसरी पार्टियों को छोडक़र नेता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं, जहां पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सुनवाई होती है। एक-एक कार्यकर्ता को पूरी तवज्जो दी जाती है। मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को लगातार बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार दूसरी पार्टियों को छोडक़र नेता भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह  गोल्डी   के साथ मिलकर ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच बहलोलपुर अनुज कुमार और बकाली निवासी परमिंद्र सिंह को टीम सहित भाजपा में ज्वाइन करवाया। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है। आज हमारे बीच में नए साथी जुड़ रहे हैं, जो हमारी पार्टी की ताकत को और भी मजबूत बनाएंगे। उन्होंने सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी। इसके साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर से पहुंचाने की अपील की।
प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि हमारी पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलना है और देश को मजबूत बनाना है। हमारा लक्ष्य है कि हम अपने देश को दुनिया का सबसे मजबूत और समृद्ध देश बनाएं। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हर वर्ग के लिए रोजाना नई नीतियों को लागू कर उन्हें लाभ पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री तक जो भी समस्या पहुंचती है, उसका समाधान किया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्रसिंह  गोल्डी ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। आप सभी की ऊर्जा, प्रतिभा, और अनुभव हमारी पार्टी को और भी मजबूत बनाएगा। हम आप सभी को आश्वस्त करते हैं कि हम आपके साथ हैं और हम आपके साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर अपने देश को मजबूत बनाएं और एक नए भारत का निर्माण करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *