करनाल, 10 फरवरी  : कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दीपक महाजन (संदीप) ने कहा कि शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा के नेतृत्व में शहर में कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है, जिसके तहत बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं और वार्डवार संगठन को मजबूती दी जा रही है।दीपक महाजन ने बताया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, मेहनत और अनुशासन के साथ संगठन के विस्तार में जुटा हुआ है। कांग्रेस पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठा रही है और आमजन की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज बुलंद की जा रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मनरेगा बचाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही गरीब, मजदूर और किसान वर्ग की हितैषी रही है और आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत कर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *