जिला पुलिस का उप निरीक्षक पदोन्नत, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा से प्राप्त आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने उप निरीक्षक मंजीत सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। इसके साथ ही निरीक्षक पदोन्नत गुलाब सिंह को भी स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर तथा मेहनत, लग्न व ईमानदारी से अपनी डयूटी करते हुए जिला कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को प्रमोशन की बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
जिला पुलिस का नशामुक्त अभियान, भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड के कर्मचारियों को किया जागरूक
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को ग्राम प्रहरी नोडल ऑफिसर राजेश कुमार ने थानेसर स्थित भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड कार्यालय का दौरा किया तथा बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों/कर्मचारियों से बात करते हुए सहायक उप निरीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करे तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद कर्मचारियों से कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशा करता है या नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सहायक उप निरीक्षक ने कर्मचारियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई और नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वो नशे से दूर रहकर अपने परिवार के साथ समय बिताये । पुलिस ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर नशामुक्त गांव/शहर बनाने को लेकर शहरवासियों/आमजन से अपील की। सहायक उप निरीक्षक ने मौजूद कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार की सूचना NCBMANAS.GOV.IN या टोल फ्री नम्बर 1933 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व, संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दें।
मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने के 2 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जनवरी 26 को नवनीत सिंह वासी शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 11वीं क्लास का विद्यार्थी है। दिनांक 24 जनवरी 26 को उसको समर नाम के लडके ने मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर उसने बताया कि उसका ताज प्रताप के साथ झगड़ा चल रहा है। उसके बाद वह समर के साथ नई अनाज मंडी शाहाबाद पहुंचा तो वह पर मौजूद कुछ लडकों ने उसके उपर एकदम से हमला कर दिया। उसके शौर मचाने पर आरोपी उसके लडके को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।
9 फरवरी 26 को थाना शाहबाद के अंतर्गत हुडा चौंकी चौंकी प्रभारी उप निरीक्षक कृष्ण कुमार के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार व संजीव कुमार की टीम ने मारपीट करने व जान से मारने की देने के आरोपी साहिल वासी खरींडवा व जगमीत सिंह वासी भौकर माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
पुलिस डयूटी के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं पुलिसकर्मी: उप पुलिस अधीक्षक
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र पुलिस के कर्मचारी अमित कुमार ने सातवे मास्टर्स नैशनल चैम्पियनशिप अजमेर राजस्थान में आयोजित 5 किलोमीटर रेस में गोल्ड व 400 मीटर बाधा रेस में कांस्य पदक जीतकर कुरुक्षेत्र पुलिस का नाम रोशन किया है। अमित कुमार पहले भी इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेता रहा है। उप पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र ने अमित कुमार को बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेने के लिए उत्साहवर्धन किया। उप पुलिस अधीक्षक ने अमित कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
