बड़ी संख्या में पहुंचे भंडारे में श्रद्धालु, किया प्रसाद ग्रहण।
कुरुक्षेत्र 7 फरवरी
समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शनिवार को ब्रह्म सरोवर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भंडारे में पहुंचे लोगों ने स्वर्गीय रामजीलाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान सूरज भान नरवाल, बेगम टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, ने समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल की पुण्यतिथि पर परिजनों द्वारा लगाए गए भंडारे की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिजनो ने अपने बुजुर्ग की याद में जो यह काम किया है, वह बहुत सराहनीय है। उनसे दूसरे लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रामजीलाल तुषार ने गरीबी में रहते हुए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाई जिसके चलते उनके बच्चों ने समाज में एक मुकाम हासिल किया। यह सब उनके पिता की मेहनत की बदौलत संभव हो पाया है। परिवार के लोग हर साल स्वर्गीय रामजीलाल की पुण्यतिथि पर मेडिकल कैंप रक्तदान शिवर व सत्संग का आयोजन करते हैं जोकि उनका अच्छा प्रयास है। यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहना चाहिए, ताकि दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिले।
समाजसेवी स्वर्गीय रामजीलाल के पुत्र मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रधान बाबूराम तुषार, सेवानिवृत्त अधिक्षक हुड्डा राम कुमार तुषार, रति राम तुषार, सेवानिवृत्त जिला उपशिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार, प्रेम तुषार, ओमप्रकाश तुषार, पुत्री सावत्री देवी, शकुंतला देवी व पौत्र विजय कुमार ने कहा कि परिवार की ओर से प्रति वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर भंडारे व सत्संग का आयोजन किया जाता है। कई अवसरों पर उनकी याद में मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा चुका है। मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रधान बाबूराम तुषार ने बताया कि परिवार की ओर से सामूहिक रूप से स्वर्गीय रामजीलाल की पुण्यतिथि पर ब्रह्मसरोवर पर भंडारे का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वर्गीय रामजीलाल की आत्मा को शांति पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि परिवार का प्रयास रहता है कि अपने पिता के बताए हुए संदेश पर चलकर उनके सपनों को साकार करें। माधव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्री गुरु रविदास मंदिर धर्मशाला सभा के पूर्व प्रधान सूरज भान नरवाल वरिष्ठ अधिवक्ता बलदेव सिंह कल्याण, भाजपा नेता सूरजभान कटारिया के पुत्र उमंग कटारिया, जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अशोक शर्मा पिपली, सुविधा गैस एजेंसी के मलिक रामकुमार राहुल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति परिषद हरियाणा के सचिव महिपाल फुले, बेगम टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार संरक्षक धर्म सिंह क्रांति, अंबेडकर भवन कार्यकारिणी के सदस्य राजपाल, सेवानिवृत्त अधिकारी सूरजभान मेहरा, सेवानिवृत्त वनराजिक अधिकारी जगमाल सिंह चंदेल, जिला कांग्रेस महिला सेवा दल नू मदान वीना रंगा बारना, कांग्रेस ओबीसी डिपार्टमेंट के स्टेट कोऑर्डिनेटर वरिंदर रोहिल्ला, समाजसेवी विकास सिंहमार, भारतीय खाद्य निगम से सेवानिवृत अधिकारी पंजाब सिंह, रोडवेज से सेवानिवृत निरीक्षिक कृष्ण लाल भानखुड, तरुण वधवा, सहजयोग से सुधीर कुमार, रमन शर्मा, रमेश चंद, अशोक तुषार, धर्म सिंह, पिंकी, शिवजोत, सुनील, अनिल, आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : भंडारे में सेवा सेवा करते परिजन
