-पिहोवा से कटरा तक चलेगी बस, पिहोवा शहर से उपमंडल अस्पताल तक लोकल बस भी चलाने के दिए निर्देश
-विधानसभा उपाध्यक्ष एवं पिहोवा हल्का प्रभारी डॉ.कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों के साथ पिहोवा हल्के के विकास कार्यों संबंधी समीक्षा बैठक की
बाइपास से अंबाला रोड तक सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी
सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कार्यकर्ता
पिहोवा, 7 फरवरी। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी द्वारा जनहित के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। इन योजनाओं की घोषणा जनसभाओं में लोगों से रूबरू होकर की हैं। आमजन को सभी प्रकार की सुविधाएं पहुंचाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उपमंडल पिहोवा के विकास कार्यों पर समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में उपमंडल पिहोवा में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पिहोवा के हर प्रकार के विकास कार्यों पर निगरानी रखते हैं तथा फीडबैक लेते हैं। प्रत्येक नगरवासी को सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया हों, इसके लिए वे प्रत्येक क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट पर निगरानी रखते हैं।
विधानसभा उपाध्यक्ष के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पिहोवा उपमंडल के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
डा. कृष्ण मिड्ढा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित जनहित के लिए किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका पिहोवा सचिव अशोक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि पिहोवा के मुख्य बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। जाम से निजात मिले इसके लिए शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटावाने के लिए दुकानदारों से बैठक कर इस समस्या को तुरंत हल किया जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ों की दोनों सडक़ की दोनों तरफ जल्द ही पीली पट्टी लगाई जाए।
उन्होंने हरियाणा रोडवेज जीएम कुरुक्षेत्र को निर्देश देते हुए कहा कि पिहोवा धार्मिक नगरी है आमजन कि मांग को देखते हुए जल्द ही माता वैष्णो देवी के लिए कटड़ा तक एयरकंडीशनर बस सेवा शुरू कि जाए। इसके अतिरिक्त पिहोवा शहर में जो सरकारी अस्पताल अरूणाय रोड पर बनाया गया है। उसके लिए स्पेशल लोकल बस सेवा शुरू करने के आदेश दिए,पीडब्ल्यूडी विभाग को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों कि सभी सडक़ों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बाइपास से अंबाला रोड तक सडक़ निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने ड्रेन किनारे बाईपास से लेकर अंबाला रोड़ तक नई सडक़ के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाए। उन्होंने सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में एक विशाल कॉन्फ्रेंस हाल का निर्माण करवाया जाएगा। पब्लिक हेल्थ को शहर में पीने कि पानी कि समस्या, यूएचबीवीएन और सहित अन्य विभागों से विकास कार्यों की रिपोर्ट ली और सभी कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करें, जो विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा जिन विकास कार्यों को आरंभ करना है, इन पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सरस्वती तीर्थ के विकास कार्य पर गहनता से चर्चा करते हुए सरस्वती तीर्थ पर सफाई व्यवस्था की स्थिति सुधारने के कड़े आदेश दिए।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए
उपमंडल पिहोवा के नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग तथा इसमें रखे उपकरणों के बारे में भी डिप्टी स्पीकर हरियाणा ने विशेष तौर पर चर्चा की तथा उसकी सम्पूर्ण रिपोर्ट मांगी और पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी काम पेंडिंग है जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की सुविधा में कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थाई डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाए। इस विषय में वे स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी
विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा की गई घोषणाओं को निर्धारित समय अवधि में निपटाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिक्ति उन्होंने बताया कि पहली बैठक 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इस दौरान सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए थे जब भी अगली बैठक की जाएं तो लंबित पड़े कार्यों की रिपोर्ट तैयार करके भेजी जाए और जो भी समस्या आएगी। उसके लिए फैसला लिए जाएं और सभी विभाग विकास कार्य को आपसी समन्वय से करें, ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को पहुंचा सके।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून, डीएसपी निर्मल सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि, मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप वड़ैच, सुखबीर सैनी, अक्षय नंदा, मोहित शर्मा एडवोकेट, बलबीर गुर्जर, सुशील गर्ग, कृष्ण मोर, प्रिंस मंगला, बाबूराम, प्रदीप शर्मा, युधिष्ठिर बहल, सुशील मितल, चिरंजीवी गर्ग, लाड़ी पाल, हनु चक्रपाणि, रिचिक कौशिक, मनीष पुरी, नगरपालिका पिहोवा के पार्षदों और सभी सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें कार्यकर्ता : डा. कृष्ण मिड्ढा
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने उपमंडल पिहोवा के सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। डा. कृष्ण मिड्ढा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आमजन के बीच जाकर आमजन की समस्याओं के निवारण में भूमिका अदा करें तथा लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दें। जनता को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताएं तथा समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जनता के बीच जाकर ही जनता की समस्याओं व उनकी जरूरतों को जाना जा सकता है। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष के भाजपा शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के हरियाणा के प्रत्येक कोने में विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश के छोटे छोटे शहर नेशनल हाईवे से जुड़े हैं।
