-हरियाणा की मुर्रा व साहीवाल नस्ल ने विश्व भर में प्राप्त की प्रसिद्ध
-कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने म्हारा हरियाणा नस्ल की गाय को गुड़ खिलाकर राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
-अमेरिका और भारत डेमोक्रेटिक देश, दोनों देशों का स्वभाव एक जैसा और दोनों ही आपस में मित्र देश
-प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1128 ग्राम दूध का उत्पादन कर रहा है हरियाणा प्रदेश
-मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री अपने प्रयासों के चलते किसानों को पहुंचा रहे लाभ : भगवानदास कबीरपंथी
-पशुपालन व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें पशुपालक : विजय सिंह दहिया
कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी।
 हरियाणा के पशुपालन, मत्स्य, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पशुपालक किसान की आय को वर्ष 2047 तक चार गुणा करना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को विकसित भारत बनाने का सपना है। इस सरकार ने वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय को डबल करने का एलान किया था। सरकार ने योजनाएं बनाकर किसानों को आय को दोगुना किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मुर्रा व साहीवाल नस्ल की भैंस ने विश्व भर में प्रसिद्धि प्राप्त की है। इसी तरह प्रदेश प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1128 ग्राम दूध का उत्पादन कर रहा है।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा शुक्रवार को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित 41 वें राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने म्हारा हरियाणा नस्ल की गाय को गुड़ खिलाकर राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मंत्री श्याम सिंह राणा ने मेले में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मेले में आए पशुओं को देखा और पशुपालकों से बातचीत की। मंत्री श्याम सिंह राणा ने अच्छी नस्ल के पशुओं का मेले में बनाए ट्रैक पर कैटवॉक भी देखा। मेले में आए किसानों का ड्रा के माध्यम से बुलेट, मोटरसाइकिल बाइक, मिक्सर जूसर निकाले गए।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूरे प्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ चर्चा की। इस चर्चा में उनको बताया कि केंद्रीय पॉलिसी से किए जा रहे पशु के बीमा में भैंसों के थनों के हिसाब से और घोड़ों के लिए पैरों की कंडीशन को पॉलिसी में शामिल किया जाने का सुझाव दिया, क्योंकि किसी भी भैंस की क्वालिटी उसके चारों थनों से आने वाले दूध से होती है और घोड़े की पहचान उसकी चारों पैरों की चाल से होती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से जमीन का रकबा वहीं है, अब परिवार और जनसंख्या बढ़ी है। ऐसे में किसानों को पशुपालन की तरफ तकनीकों को अपनाकर बढ़ने की जरूरत है।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पहले किसानों की फसल को बेचने के बाद पैसे आढ़ती के पास आता था, अब फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर सीधे किसानों के खाते में पैसा आता है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को लागू किया और खाद-बीज किसानों को सीधा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर प्राचीन समय में ब्रह्मा जी ने धान की खेती शुरू की थी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने मानव उत्थान के गीता का संदेश भी कुरुक्षेत्र की भूमि से ही दिया। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के उत्थान के लिए राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी क आयोजन भी कुरुक्षेत्र में ही किया।
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि पशुपालकों के लिए मेले में आने की व्यवस्था के लिए 200 बसों को लगाया गया है। यहां पर किसानों के लिए 50 लाख रुपए तक के इनाम रखे गए हैं। अलग-अलग कंपनियों की फीड व दवाओं की स्टॉल लगाए गए हैं।
अमेरिका और भारत डेमोक्रेटिक देश, दोनों देशों का स्वभाव एक जैसा और दोनों ही आपस में मित्र देश
कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत डेमोक्रेटिक देश हैं। दोनों देशों का स्वभाव एक जैसा है और दोनों ही देश आपस में मित्र देश हैं। पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पास जब पाकिस्तान का प्रधानमंत्री गया तो उसके साथ वहां का सेनापति था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो साथ में हमारे देश के विदेश मंत्री होते हैं। डॉनल्ड ट्रंप को इस बात से समझ आ गया कि कौन कैसा है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश शांतिप्रिय देश है, जो आतंकवाद को खत्म करता है। पाकिस्तान का विदेश सिस्टम आर्मी देखती है, सेनापति तो आतंकवाद पालता है। इसलिए पाकिस्तान पर जितना जल्दी अमेरिका बैन करे, उतना ही अच्छा है।
मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री अपने प्रयासों के चलते किसानों को पहुंचा रहे लाभ : भगवानदास कबीरपंथी
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि इस भव्य प्रदर्शनी का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को जाता है। जो अपने प्रयासों के चलते किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने में किसान, पशुपालक वर्ग की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि किसानों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यहां पर 53 किस्मों के हजारों पशुओं ने मेले में हिस्सा लिया है। इनमें से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले पशुपालकों को 50 लाख रुपए तक के इनाम वितरित किए जाएंगे।
पशुपालन व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें पशुपालक : विजय सिंह दहिया
प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने कहा कि सरकार ने पशुपालकों को लाभ देने के लिए कई प्रचार की योजनाएं लागू की हुई हैं। इनका सभी वर्गों को लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं, अनुसूचित जाति सहित अन्य वर्गों के लिए विशेष योजनाएं भी लागू की गई हैं। इसके अलावा ऋण व अन्य सुविधाएं भी पशुपालकों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग करें। विभाग के टीकाकरण व अन्य अभियानों का लाभ उठाएं। इसके अलावा सरकार की योजनाओं में आवेदन करके ऋण व अनुदान प्राप्त करें।
इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डा. प्रेम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला परिषद चेयरर्पस कंवलजीत कौर, लुवास वीसी विनोद वर्मा, संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र, उप निदेशक डा. अनिल बनवाला, डा. जसबीर सिंह, डा. मनजीत सिंह कटारिया, डा. प्रवीन, डा. सतबीर, डा. रितू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *