कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत केयू फिल्म एसोसिएशन की सत्र 2025-26 की वार्षिक बजट बैठक कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कमेटी रूम में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत पिछली वार्षिक बजट बैठक (20 मार्च 2025) में लिए गए निर्णयों की कार्यवाही रिपोर्ट की समीक्षा से हुई। इसके बाद 20 मार्च 2025 को आयोजित बैठक की मिनट्स की पुष्टि की गई।
बैठक में में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रंगमंच और फिल्म निर्माण की गहराई से परिचित कराने के उद्देश्य से चार दिवसीय थिएटर व डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।  इसके साथ ही बैठक में विद्यार्थियों सहित शिक्षकों के लिए डिजिटल कंटेंट निर्माण कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए केयू फिल्म एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न कार्यशालाएं भविष्य में आयोजित की जाएंगी ताकि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और उन्हें भविष्य में करियर के बेहतर अवसर मिल सकें। मुख्य एजेंडा के अंतर्गत सत्र 2025-26 के लिए केयू फिल्म एसोसिएशन के बजट अनुमानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने एसोसिएशन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर चौधरी, प्राक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. अनिता दुआ, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. कुसुमलता, डॉ. गुरचरण सिंह, श्रवण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *