करनाल, 6 फरवरी : जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलशेर सिंह विर्क और उपाध्यक्ष बिंदर पोसवाल ने भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है। किसान, मजदूर व्यापारी, कर्मचारी हर कोई सरकार से तंग आ चुका है। चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए थे उनको पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनके साथ अन्याय कर रही है। भाजपा सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और इसका सबसे अधिक असर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर बुजुर्गों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को दी जाने वाली पेंशन उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन जीने का सहारा होती है, लेकिन सरकार उनकी पेंशन काटकर उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। दिलशेर सिंह विर्क ने कहा कि सरकार एक और बुजुर्गों के सम्मान की बातें करती है और दूसरी ओर उनकी पेंशन में कटौती कर उनके अधिकारों का हनन कर रही है। वहीं बिंदर पोसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता पहले ही महंगाई से जूझ रही है और अब बुजुर्गों की पेंशन काटकर सरकार उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की कि बुजुर्गों की पेंशन में की गई कटौती को तुरंत वापस लिया जाए और सभी पात्र बुजुर्गों को समय पर पूरी पेंशन दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *