कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा द्वारा दिसंबर 2025 एवं जून 2025 सत्र की कुल 30 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि घोषित परिणामों में बी.वॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट प्रथम सेमेस्टर, एम.ए. (शिक्षा) तृतीय सेमेस्टर, एम.एससी. प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग प्रथम सेमेस्टर, बी.एड. (विशेष शिक्षा) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.एड. (विशेष शिक्षा) प्रथम सेमेस्टर, शास्त्री पंचम सेमेस्टर, एम.ए. (दर्शनशास्त्र) तृतीय सेमेस्टर, बीबीए पंचम सेमेस्टर, बी.वॉक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (पुनः परीक्षा) प्रथम सेमेस्टर दिसंबर 2025 की परीक्षाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बी.कॉम पंचम सेमेस्टर, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर, बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर, एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमएएमसी चतुर्थ सेमेस्टर, बी.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर, एमसीए चतुर्थ सेमेस्टर, डिप्लोमा इन डेटा एनालिटिक्स प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एमबीए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, जर्मन भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, डिप्लोमा इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, फ्रेंच भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, एमसीए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. मास कम्युनिकेशन प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर, एम.कॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, एम.ए. (राजनीति विज्ञान) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर तथा बी.कॉम प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर (ऑनलाइन डीडीई) जून 2025 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं।

कुवि में सोशल साइंसेज़ के विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन
कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता और रोजगार केन्द्र द्वारा पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से सोशल सांइसिज के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कॅरियर अवेयरनेस, करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन द्वारा संचालित दो वर्षीय गांधी फैलोशिप के बारे में तथा सामाजिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों के विषय में बताया गया। कार्यक्रम में गांधी फैलोशिप कार्यक्रम की प्रोजेक्ट मैनेजर मधुस्मिता और प्रोजेक्ट लीडर अवनीत कौर ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला समस्याओं एवं अन्य सामाजिक और पर्यावरण संबंधी समस्याओं एवं उनके निराकरण में हो रहे कार्यो और उनके सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन सबमें उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी तथा गांधी फेलोशिप में प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों को समझाई। कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों और पीरामल फांउडेशन के प्रतिनिधियों का स्वागत केन्द्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र सिंह ने किया तथा पिछले साल 18 विद्यार्थियों के चयन के लिए फाउंडेशन का आभार जताया। इस कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र तथा अर्थशास्त्र विभाग के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. रमा तथा डॉ. बलविन्द्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


कुरुक्षेत्र, 5 फरवरी। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा सेंटर ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन के सहयोग से, केयूके रूसा प्रोजेक्ट सोसायटी के तत्वावधान में, पाँच दिवसीय सॉफ्ट स्किल्स कार्यशाला के चौथे दिवस का आयोजन फैकल्टी लाउंज में किया गया। यह कार्यशाला डॉ. अनिल मित्तल, चेयरपर्सन, यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों की पेशेवर दक्षता, संचार कौशल एवं कार्यस्थल की तैयारी को सुदृढ़ करना है।
प्रातःकालीन सत्र का संचालन माधुरी सोनी, यूएसएम की पूर्व छात्रा (2016-2018 बैच) एवं टैलेंट एक्विजिशन पार्टनर, तथा संजीत शंकर श्रीवास्तव, ग्रोथ मैनेजर (गूगल) द्वारा किया गया। इस सत्र में रिज्यूमे निर्माण, ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया, रिज्यूमे शॉर्टलिस्टिंग, प्री-इंटरव्यू तैयारी, इंटरव्यू के दौरान व्यवहार एवं इंटरव्यू के बाद की पेशेवर शिष्टाचार पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों के साथ खुली चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। साथ ही, ग्रुप डिस्कशन गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों के संचार कौशल एवं आत्मविश्वास को विकसित करने पर जोर दिया गया।
दोपहर उपरांत सत्र का संचालन मीनाक्षी अग्रवाल, पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनर द्वारा किया गया। इस सत्र में एमबीए विद्यार्थियों के लिए स्पोकन इंग्लिश, ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू की तैयारी तथा कॉर्पोरेट लेखन कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। इंटरैक्टिव गतिविधियों एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्रों की पेशेवर संचार क्षमता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
डॉ. सलोनी पी. दीवान एवं डॉ. उत्कर्ष मंगल ने सभी संसाधन व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *