वार्ड 17 व 20 में 6 फरवरी को एरिया सभा की होगी बैठक।
बैठक की सूचना नगर निगम करनाल की वेबसाइट  https://drkarnal.hkcl.net/ पर की गई है अपलोड।
करनाल 4 फरवरी,  
       नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्ध अवस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन के लिए गुरूवार 5 फरवरी को नगर निगम क्षेत्र के 18 वार्डों में तथा वार्ड नम्बर 17 व 20 में 6 फरवरी को एरिया सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की सूचना नगर निगम करनाल की वेबसाइट  https://drkarnal.hkcl.net/ पर अपलोड कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि एरिया सभा की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्घ अवस्था पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थियों की सूची को वैरीफाई यानि सत्यापित करवाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित करने के लिए स्थान व समय निर्धारित किए गए हैं। इन्ही जगहों पर सम्बंधित वार्ड के लाभार्थियों का सत्यापन, उन्हीं वार्डों के मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते कहा कि वे अपना वोटर कार्ड लेकर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त लाभार्थियों के सत्यापन कार्य को सफल बनाया जा सका।
लाभार्थियों की वैरीफिकेशन के लिए वार्ड अनुसार एरिया सभा की सूची:-
वार्ड एरिया सभा स्थान समय

1   1/1 राम मंदिर, गांव झंझाड़ी प्रात: 11 बजे
1/2 पार्षद कार्यालय, गली नम्बर 9, बसंत विहार प्रात: 11 बजे
1/3 गांव बलड़ी सरकारी स्कूल के पास वृद्घाश्रम प्रात: 11 बजे
2   2/1 पाल धर्मशाला, मंदिर के पास, गांव मंगलपुर प्रात: 11 बजे
2/2 पाल धर्मशाला, मंदिर के पास, गांव मंगलपुर प्रात: 11 बजे
3   3/1 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ प्रात: 11 बजे
3/2 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ दोपहर 12 बजे
3/3 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ दोपहर 1 बजे
4   4/1 खेड़े  वाली धर्मशाला, कर्ण विहार प्रात: 11 बजे
4/2 खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार प्रात: 11 बजे
5   5/1 नजदीक अटल सेवा केन्द्र, विकास कॉलोनी, रावंर रोड प्रात: 11 बजे
5/2 सामुदायिक केन्द्र, गांव कम्बोपुरा प्रात: 11 बजे
6   6/1 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे
6/2 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे
6/3 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे
7   7/1 अर्जुन गेट स्थित गुरूद्वारा प्रात: 11 बजे
7/2 सेवा भारती प्रांत कार्यालय, अर्जुन द्वार प्रात: 11 बजे
7/3 पुरानी सब्जी मंडी के सामने प्रात: 11 बजे
8   8/1 कृष्णा मंदिर, सेक्टर-14 प्रात: 11 बजे
8/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-6 प्रात: 11 बजे
9   9/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-7 प्रात: 11 बजे
9/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-9 प्रात: 11 बजे
10   10/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 प्रात: 11 बजे
10/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 प्रात: 11 बजे
11   11/1 सत्य सेवा सदन नजदीक सतियों वाला मंदिर प्रात: 11 बजे
11/2 सत्य सेवा सदन सतियों वाला मंदिर (दिनांक 04.02.2026) प्रात: 11 बजे
12   12/1 बैंक कॉलोनी स्थित कुटिया प्रात: 11 बजे
12/2 श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड़ प्रात: 11 बजे
13   13/1 चित्रगुप्त मंदिर, सदर बाजार प्रात: 11 बजे
13/2 चित्रगुप्त मंदिर, सदर बाजार दोपहर 12 बजे
14   14/1 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार प्रात: 11 बजे
14/2 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार दोपहर 12 बजे
14/3 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार दोपहर 1 बजे
15   15/1 जाट चौपाल, जाटों गेट प्रात: 11 बजे
15/2 जाट चौपाल, जाटों गेट दोपहर 12 बजे
16   16/1 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड प्रात: 11 बजे
16/2 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड दोपहर 1 बजे
16/3 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड दोपहर 12 बजे
17   17/1 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
17/2 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
17/3 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
18   18/1 मुख्यमंत्री निवास, न्यू प्रेम नगर, मेन रोड प्रात: 11 बजे
18/2 मुख्यमंत्री निवास, न्यू प्रेम नगर, मेन रोड प्रात: 11 बजे
19   19/1 पार्षद कार्यालय, राम नगर प्रात: 11 बजे
19/2 लगन पैलेस, राम नगर प्रात: 11 बजे
19/3 पार्षद कार्यालय, राम नगर प्रात: 11 बजे
20   20/1 सूर्य मंदिर धर्मशाला (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
20/2 शिव मंदिर, गुरूनानक पुरा (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
20/3 पंचायत भवन, गांव उचाना (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *