अंबाला,04 फ़रवरी
अंबाला शहर के श्री कृष्ण कृपा मंदिर सेक्टर 8 के नए प्रधान एवं चेयरमैन की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई है। सेक्टर 8 निवासी विनोद बंसल सोनालिका वालों को मंदिर के प्रधान पद की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पूर्व प्रधान रविंद्र चोपड़ा अब चेयरमैन पद की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने बधाई दी।
इस दौरान महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी मंदिर पहुंचे जहां नवनियुक्त प्रधान विनोद बंसल एवं चेयरमैन रविंद्र चोपड़ा ने ज़िम्मेदारी मिलने के बाद स्वामी जी से आशीर्वाद लिया और अंबाला में गीता के प्रचार प्रसार को बढ़ाने के लिए हर संभव कार्य करने की बात कही। नवनियुक्त प्रधान विनोद बंसल ने ज़िम्मेदारी मिलने के बाद सबका आभार जताते हुए कहा कि सबके सहयोग के साथ मंदिर एवं समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के प्रयासों से जिस तरह गीता का पूरे विश्व में नाम और विश्वास बढ़ रहा है, उसी से वे भी प्रभावित थे और इसी दिशा में पूरे अंबाला में गीता के मूल्यों को घर घर तक पहुंचाने के लिए सबके साथ मिलकर वे प्रयास करेंगे।
इस मौके पर संजीव गोयल टोनी ,केवल चावला, जगदीप सचदेवा, हैप्पी चावला, अशोक ग्रोवर, रोमी ग्रोवर, अजय चावला, विजय जिंदल, मनमोहन कपूर, अनिल, केशव, राजू चावला, मोनू खरबंदा, मोनू चावला, अशोक सचदेवा, साहिल अग्रवाल, डा वीरेंद्र बंसल, मनोज कंसल, विजय जिंदल, रखवीर जुनेजा, अशोक सचदेवा आशीष टक्कर, सुरेंद्र सिंह, मिंटू सिंह, संदीप जैन, अजय खट्टर समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *