रेवाड़ी में खोल थाना पुलिस ने गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

: रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी कड़ी में खोल थाना प्रभारी निरीक्षक गजराज सिंह की टीम ने गत 26 जनवरी को गांव भालखी के सरपंच प्रतिनिधि पर लाठी डण्डो से पीट पीटकर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव काठुवास निवासी साहिल व राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी पंकज के रूप में हुई है। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया की मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। टीम ने मौके से एक मैगजीन व तेज धार हथियार बरामद किए थे, मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले थे। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज के खिलाफ पहले भी राजस्थान के थाना माढंण, थाना खोल व थाना नारनौल में अपहरण मारपीट व आर्म्स एक्ट के 6 मामले दर्ज है। इसी प्रकार आरोपी साहिल के खिलाफ भी पहले थाना बहरोड़ व खोल में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *