अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व दयाल सिंह स्कूल रहे द्वितीय, असंध का डीएवी पब्लिक स्कूल रहा तृतीय स्थान पर।
बच्चों की रचनात्मक कला से प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन का सपना हो रहा पूरा- रेनू बाला गुप्ता, महापौर।
बच्चे स्वच्छता के जन अंदोलन की सबसे प्रभावी ताकत, बेस्ट फ्रॉम द वेस्ट का संदेश घर-घर तक पहुंचे- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 30 जनवरी,
          नगर निगम करनाल एवं सेंटर कबीर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर शहर के महाराजा अग्रसेन भवन में शुक्रवार को जिला स्तरीय कला उद्भव प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता कचरा प्रबंधन व पुन:च्रकण थीम पर आधारित थी। प्रतियोगिता में जिला के 35 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थी लिए गए थे। विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी व कलाप्रेमी विद्यार्थियों ने 3 आर (रिड्यूज, रियूज़ व रिसाइकल) के तहत अपने नए-नए विचारों के माध्यम से कचरे के अवशेष से आकर्षक पोस्टर व चित्रकला प्रदर्शित की। सेक्टर-8 स्थित सेंट कबीर पब्लिक स्कूल प्रतियोगिता आयोजन में सह-आयोजक रहा।
इस अवसर पर प्रतियोगिता कार्यक्रम की मुख्यतिथि एवं महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कचरे के अपशिष्टï से आकर्षक पोस्टर व चित्रकला करने के चलते बच्चों के कार्य को सराहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से बच्चों में कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का स्व्च्छता के प्रति जुड़ाव शहर की सुंदरता व स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने बच्चों की रचनात्मक कला को देखकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में करनाल शहर ने स्वच्छता की नई ऊंचाईयों को छुते हुए देशभर में तीसरा रैंक हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से अपील से की कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। उन्होंने शहरवासिायों से कहा कि वे कचरे को न गिराकर उसे रीयूज़ करें ताकि शहर का शहर का वातावरण स्वच्छ बना रहा और हम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नम्बर 1 में आ सकें।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने प्रतिभागी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कला उद्भव प्रतियोगिता उम्मीद से बढक़र सक्सेस हुई है। इसका श्रेय उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों को देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि बच्चे स्वच्छता के जन अंदोलन की सबसे प्रभावी ताकत हैं। बेस्ट फ्रॉम द वेस्ट का संदेश घर-घर तक पहुचंना चाहिए, ताकि स्थायी बदलाव लाया जा सके। उन्होने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता शहर में पहली बार आयोजित की गई है और स्कूली विद्यार्थियों के लिए कचरे के अवशेष से चित्रकला करना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन जुनूनी और समर्पित कलाकारों ने इसे यर्थाथ कर दिखाया। उन्होंने कहा कि हम इन पेंटिंग को एक धरोहर के रूप में सहेज कर रखेंगे और प्रयास रहेगा कि दोबारा भी कलाकारों को आमंत्रित कर करनाल की अन्य जगहों पर भी इस तरह का आयोजन करवाया जाए।
उन्होंने कहा कि कला उद्भव प्रतियोगिता अपने-आप में अनूठा कार्यक्रम रहा, जिसमें प्रतिभागी कलाकारों का जनून देखते ही बनता था। उन्होंने कहा कि करनाल जो कि स्मार्ट सिटी है, के सौंदर्यकरण को बढ़ावा तथा स्वच्छता के प्रति नागरिकों खासकर युवाओं का ओर जुड़ाव करने के प्रति आज का आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अपशिष्टï सामान से आकर्षक पेंटिंग बनाना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इन पेंटिंग को नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि कार्यालय में आने वाले नागरिक इन्हें देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने प्रतियोगिता में सम्मलित सभी प्रतिभागियों व अध्यापकों को साधुवाद दिया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन करवाने को लेकर उन्होंने नगर निगम टीम की सराहना भी की।
गौरतलब रहे कि कला उद्भव प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गूगल लिंक जारी किया गया था। काफी विद्यालयों ने लिंक के माध्यम से तथा कुछ विद्यालयों ने प्रतियोगिता स्थल पर आकर रजिस्टे्रशन करवाया। प्रतियोगिता में प्रयोग किए जाने वाला सामान जैसे शीट, पेंट, ब्रश तथा विभिन्न प्रकार की अपशिष्टï इत्यादि वस्तुओं का इंतजाम संत कबीर पब्लिक स्कूल की ओर से किया गया था। प्रतिभागी विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

ज्यूरी में यह रहे शामिल- बतां दे कि नगर निगम आयुक्त द्वारा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करने के लिए ज्यूरी का गठन किया गया था, जिसमें नगर निगम के वरिष्ठ लेखा अधिकारी बलविन्द्र कुमार जग्गी, सीएमजीजीए श्रुति मिश्रा, बुद्घा कॉलेज से सहायक प्रोफेसर पृथ्वी सिंह व कॉलेज के ही फाईन आर्ट के विद्यार्थी करण कौशल्य शामिल थे। ज्यूरी के निरीक्षण के साथ-साथ महापौर व निगमायुक्त ने भी सभी पोस्टर व पेंटिंग का निरीक्षण किया और प्रतिभागी टीमों से पेंटिंग की जानकारी लेते हुए उनके कार्य की खूब सराहना की।

पुरस्कार वितरण निम्न प्रकार से रहा:- महापौर व निगमायुक्त द्वारा प्रतियोगिता में अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 3100 रुपये का प्रथम पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल व दयाल सिंह पब्लिक स्कूल की टीमे द्वितीय स्थान पर रही। इन्हें 2100-2100 रुपये का पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। असंध स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही, जिसे 1100 रुपये, प्रशस्ति पत्र व शील्ड का पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त तीन टीमों को 500-500 रुपये के सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इनमें विद्योत्तमा पब्लिक स्कूल, माउंट लिटेरा जी स्कूल तथा द सैंचरी स्कूल शामिल रहा। प्रतियोगिता में रेलवे रोड स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लडक़े) के नौंवी कक्षा के छात्र पियूष ने भी भाग लिया। इसे भी 500 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अतिरिक्त स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर कर्नल पीएस बिन्द्रा व 94.5 माय एफ.एम. रेडियो आर.जे. दिव्या को भी ट्रॉफी देकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में स्वच्छता से जुड़े 20 प्रश्रों का पेपर व उत्तर शीट भी दी गई थी, जिस पर विद्यार्थियों ने अपने उत्तर दिए। इसके अतिरिक्त सेंट कबीर पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि अंगद बिन्द्रा ने बच्चों से सवाल-जवाब भी किए और सही उत्तर देने वाले बच्चे को चॉकलेट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वार्ड 4 के पार्षद भूपेन्द्र नोतना, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह, सहायक मनोज मान, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, एक्सपर्ट अंकित तथा मोटीवेटर टीम मौजूद रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *